Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

PM मोदी केरल दौरे पर, 4 अप्रैल को NDA प्रचार, तिरुवल्ला में जनसभा और तिरुवनंतपुरम में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत चार अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरममें एक रोड शो करेंगे। मोदी दोपहर करीब तीन बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी स्थित एनएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला रवाना होंगे।

मोदी वहां पब्लिक स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें पार्टी के नेता और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के उम्मीदवारों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। बाद में, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरमपहुंचेंगे और किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक लगभग 1.5 किलोमीटर के रोड शो में भाग लेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। पीएम मोदी के एनडीए उम्मीदवारों से मुलाकात करने की उम्मीद है, जिसके बाद वे शाम को दिल्ली लौटेंगे। केरल में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होगा।