Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

PM मोदी ने अहमदाबाद में 3,300 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के साणंद GIDC में 3,300 करोड़ रुपये की लागत से बने केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। यह भारत का दूसरा ऐसा प्लांट है और सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसे भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो इस मिशन को गति देगा।

इससे पहले, महावीर जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने गांधीनगर के महावीर जैन आराधना केंद्र स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्रति संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। सम्राट अशोक के पौत्र सम्राट सम्रति के नाम पर बने इस संग्रहालय में जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

गुजरात के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने बताया कि साणंद स्थित यह प्लांट सेमीकंडक्टर निर्माण श्रृंखला में दूसरा बड़ा कदम है और यहां प्रतिदिन 7 लाख से अधिक चिप्स का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के नए तकनीकी युग में प्रवेश का प्रतीक है और प्रधानमंत्री की चुनौतियों को अवसर में बदलने की सोच को दर्शाती है।

इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट का भी उद्घाटन किया था। इस परियोजना की तेजी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जून 2023 में MoU साइन हुआ, सितंबर में शिलान्यास हुआ और फरवरी 2026 तक व्यावसायिक उत्पादन भी शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में ऐसे काम में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन भारत ने यह कार्य मात्र 900 दिनों में पूरा कर दिखाया।