प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर पृथ्वी के भविष्य को आकार देने वाले इस आवश्यक जीवन तत्व के संरक्षण की अपील की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पानी हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर आइए हम एक-एक बूंद पानी के संरक्षण और उसके जिम्मेदार उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत तरीकों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व जल दिवस का एक प्रमुख उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य- छह को हासिल करना है, जिसका उद्देश्य 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 2026 के विश्व जल दिवस अभियान में परिवर्तनकारी और अधिकार आधारित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया गया है जिसमें महिलाओं को जल संबंधी निर्णयों में समान आवाज, नेतृत्व और अवसर दिए जाने पर जोर दिया गया है।
PM मोदी ने विश्व जल दिवस पर पानी की एक-एक बूंद के संरक्षण की अपील की
You may also like
‘डेट नाइट’ पर छाए सिद्धार्थ-कियारा, एथनिक लुक में शेयर की रोमांटिक तस्वीरें.
अमृतसर में ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.13 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.
इंफाल एयरपोर्ट पर CISF अधिकारी ने कार्डियक मरीज की बचाई जान, यात्री अब स्थिर.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1.1 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार.