Breaking News

पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |   हिज्बुल्लाह ने लेबनान बॉर्डर के पास इजरायली सैनिकों पर रॉकेट हमले का दावा किया     |   नई दिल्ली: नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे     |  

फतेहपुर में पकड़ा गया मुन्नाभाई, पेपर में दे रहा था दूसरे की जगह परीक्षा

फतेहपुर जिले में परीक्षा के दौरान एक “मुन्नाभाई” को पकड़ लिया गया है। आरोपी हिंदी विषय की परीक्षा में किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठकर पेपर दे रहा था। मामला श्रीमती रामा अग्रहरी बालिका इंटर कॉलेज का है, जो राधानगर थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि हॉल नंबर एक में परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते की टीम ने जांच की, तभी आरोपी की पहचान संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है कि इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।