Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद

मेरठ के रैपिड रेल भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवकों को सोना के साथ पकड़ा गया। सोने का वजन 300 ग्राम बताया जा रहा है। इसके बाद स्टेशन सिक्योरिटी ने पुलिस और जीएसटी ,इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी और युवकों को सोने के साथ हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। हिरासत में लिए गए युवक अमृतसर के बताए जा रहे हैं और उन्होंने बताया कि वह सोने और आभूषण की सप्लाई का काम करते हैं।

मामला मेरठ के रैपिड रेल भैंसाली मेट्रो स्टेशन का है जहां अमृतसर के रहने वाले अजय और विजय रैपिड रेल से सफ़र करने जा रहे थे और जब इन्होंने चेकिंग के लिए बैग मशीन पर रखा तो मशीन में अलार्म बज गया। इसके बाद बैग में देखा गया तो उस में सोने के आभूषण निकले । दोनों ने अपने आप को सर्राफा कारोबारी बताया और बताया कि यह दोनों सोने के जेवर तैयार कर शहर शहर में सप्लाई करते हैं। मंगलवार को यह मेरठ आए थे। स्टेशन सिक्योरिटी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर जीएसटी और इनकम टैक्स अफसरों को बुलाया गया।

वहीं इस पूरे मामले में मौके पर पहुंचे जीएसटी अधिकारी अमित पाठक ने बताया कि इनके पास से गोल्ड पकड़ा गया है । वजन अभी नहीं पता लग रहा है। व्यापारी जिसका गोल्ड है वह बता रहा है कि इसका वजन 300 -350 ग्राम है जबकि जो इसके साथ चालान है उस पर 570 ग्राम लिखा हुआ है। फिलहाल अभी ले जाकर इसका वजन कराया जाएगा और यह तय हो पाएगा कि माल वास्तव में कितना है। व्यापारी पंजाब के रहने वाले हैं।