श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा त्रिकूट पर्वत को ज्यादा हरा भरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत त्रिकूट पर्वत की चोटियों पर पौधारोपण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी हो रहा है। इस काम में एक निजी कंपनी की मदद ली गई। ड्रोन के जरिए ऐसी जगहों पर भी बीज का छिड़काव किया जा रहा है जहां पर किसी व्यक्ति का पहुंचना मुमकिन नहीं है। श्राइन बोर्ड अपनी पारंपरिक वृक्षारोपण मुहिम के तहत त्रिकुटा क्षेत्र में हर साल लगभग 10 लाख पौधे लगाता है। पिछले साल, ड्रोन आधारित बीज छिड़काव में पौधों के जीवित रहने की दर तीन से चार प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं बोर्ड के पारंपरिक वृक्षारोपण कार्यक्रम द्वारा हासिल सफलता दर 70 प्रतिशत थी।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की अनोखी पहल, त्रिकूट पर्वत को हरा-भरा करने के लिए ड्रोन से पौधारोपण
You may also like
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने जारी की 27-27 उम्मीदवारों की सूची.
सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली झलक, अस्पताल टीम का जताया आभार.
तिरुमला मंदिर में श्रिया सरन ने किए दर्शन, पारंपरिक अंदाज में दिखीं अभिनेत्री.
‘संत संसद 2026’: CM का भावुक भाषण, 'मेरे जीवन में संतों का बहुत बड़ा योगदान है'.