Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ISBT कश्मीरी गेट के पास हुई घटना

दिल्ली में आईएसबीटी के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर फायरिंग की खबर है. इस हमले में वकील की कार के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और वकील सुरक्षित बच निकले. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि वकील अपनी गाड़ी में कुछ अन्य लोगों के साथ आईएसबीटी के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर पीछे से फायरिंग की गई. 

राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने कश्मीरी गेट ISBT जैसे व्यस्त इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. यहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एक वकील की गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई. फिलहाल, पुलिस हमलावरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण वकील की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया है. इस हमले में गाड़ी के अंदर बैठा शख्स घायल भी हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को दिल्ली के एक व्यस्त और बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया.

यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 10:00 बजे मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई. उस वक्त एक कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील भी मौजूद थे. पीड़ितों का आरोप है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में कार सवार 5 लोगों में से एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति का नाम संदीप बताया जा रहा है.