Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

लैक्मे फैशन वीक: दिशा पटानी बनीं शोस्टॉपर, अमित अग्रवाल के ‘Orizon’ कलेक्शन ने बिखेरा जलवा

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन अभिनेत्री दिशा पटानी ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनकर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। दिशा पटानी ने डिजाइनर के स्कल्प्चरल कॉउचर आउटफिट के साथ इंद्रिया के डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी को कैरी किया, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ स्टेटमेंट दुपट्टा और ब्लाउज पहना था। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाया और हल्के खुले स्ट्रैंड्स रखे। ज्वेलरी में उन्होंने एमराल्ड पेंडेंट के साथ लेयर्ड डायमंड नेकलेस पहना।

इस मौके पर अमित अग्रवाल ने अपना नया कलेक्शन ‘Orizon’ पेश किया, जो इंद्रिया के साथ सहयोग में तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में मिनिमल डायमंड ज्वेलरी से लेकर पोल्की और गोल्ड के स्टेटमेंट पीसेज तक का शानदार ट्रांजिशन देखने को मिला, जिसमें ट्रेडिशनल टेक्सटाइल्स को नए अंदाज में पेश किया गया।

अमित अग्रवाल ने कहा कि यह कलेक्शन बदलाव और विकास की यात्रा को दर्शाता है, जिसमें क्राफ्ट, इमोशन और इनोवेशन का मेल है। वहीं दिन के अंत में डिजाइनर अनुराग गुप्ता ने अपना कलेक्शन ‘The New Primitive - Reclaiming Rawness in a Refined World’ पेश किया, जो जापानी कलाकार उतागावा कुनियोशी से प्रेरित था। इस कलेक्शन में प्राकृतिक और आधुनिक टेक्नोलॉजी का मिश्रण देखने को मिला। अभिनेत्री मालविका मोहनन ने शो का समापन ऑल-व्हाइट आउटफिट में रैंप वॉक कर किया, जिसमें उन्होंने स्ट्रक्चर्ड जैकेट, शर्ट और असिमेट्रिकल स्कर्ट के साथ स्टाइलिश लुक पेश किया।