राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमला ले जा रहे हेलीकॉप्टर के पहिये आज सुबह यहां प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरते समय कंक्रीट के नवनिर्मित हेलीपैड पर गड्ढे में फंस गए। राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना होने के बाद पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को छोटे-छोटे गड्ढों से धक्के देकर बाहर निकालते हुए दिखाई दिए।
हेलीकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद ये गड्ढे बन गए। आखिरी समय में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया। पहले विमान को पंबा के समीप निलक्कल में उतारने की योजना बनायी गयी थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रमदम में उतारने का फैसला किया गया।
‘‘कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था इसलिए जब हेलीकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और जहां पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।’’ राष्ट्रपति मुर्मू केरल के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और आज सुबह पथनमथिट्टा जिले के लिए रवाना हुईं, जहां एक पहाड़ी पर सबरीमला मंदिर स्थित है। मुर्मू प्रमदम से सड़क मार्ग से पंबा जा रही हैं जो सबरीमला की तलहटी में स्थित है।
केरल: खराब हैलीपेड में धंसा राष्ट्रपति मुर्मू के चॉपर का पहिया
You may also like
पटना में बनेगा बिहार का पहला गैस आधारित शवदाह गृह, दीघा घाट पर होगा निर्माण.
कानपुर में कुदरत का कहर, आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और चालक की दर्दनाक मौत.
PM मोदी आज बंगाल में कूच बिहार से करेंगे BJP के चुनाव अभियान की शुरुआत.
लगातार दो हार के बाद बोले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड.