Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

Kerala: पत्तनमतिट्टा में एक ढाबे पर लावारिस हालत में मिला नवजात

केरल में पत्तनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर एक नवजात रविवार सुबह लावारिस अवस्था में मिला। कुछ दिन पहले पैदा हुआ नवजात बच्चा तड़के करीब पांच बजे तिरुवल्ला के कुट्टूर स्थित एक भोजनालय में लावारिस हालत में पाया गया। सड़क किनारे स्थित ये भोजनालय उसके मालिक के घर के पास ही है। सुबह दुकान खोलते ही उन्होंने बच्चे को रोते हुए देखा और पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने तिरुवल्ला पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तिरुवल्ला तालुक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि भोजनालय के पास बच्चे को छोड़ने वालों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह की एक घटना में, शनिवार को कोच्चि में एक ट्रेन में लगभग दो साल का एक लड़का लावारिस हालत में मिला था। रेलवे पुलिस को पुणे-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में अकेले पाए गए बच्चे के बारे में सूचना मिली। उसे एर्नाकुलम रेलवे पुलिस थाने ले जाया गया।जिला बाल कल्याण समिति से परामर्श करने के बाद बच्चे को बाल गृह में स्थानांतरित किया जाएगा।