ताजा बर्फबारी ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हर तरफ सफेद चादर बिछा दी है। आसमान से बर्फ की बारिश ने घाटी को विंटर वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है। चीड़ के पेड़ पाले से ढके दिख रहे हैं तो वहीं बर्फबारी का मजा ले रहे लोगों की हंसी खूबसूरत फिजां में घुल गई है। सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी,उत्तरी कश्मीर के मशहूर स्की रिसॉर्ट में मंगलवार सुबह तक जारी रही। इससे पर्यटकों और इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे वक्त तक चली सीजन की पहली बर्फबारी ने खुश्क मौसम के लंबे सिलसिले को आखिरकार तोड़ ही दिया।
सर्दियों में खूबसूरत कुदरती नज़ारों ने सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कई लोगों के लिए बर्फबारी देखने का ये पहला मौका रहा। इससे पहले वो मोबाइल फोन या टेलीविजन पर ही इसका दीदार करते रहे। लोग कहते दिखे कि अब तक तो उन्होंने सुना ही था कि- धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में ही है, लेकिन अब तो उन्होंने इसे खुद अपनी आंखों से ही देख लिया।
कश्मीर घाटी के कई दूसरे ऊंचे इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई। इनमें शोपियां और बांदीपोरा का गुरेज शामिल हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरी घाटी में आम तौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम कुल मिलाकर खुश्क रहने की उम्मीद है।
J&k: ताजा बर्फबारी ने गुलमर्ग को 'विंटर वंडरलैंड' में बदला
You may also like
रोहित के प्रशंसकों का जुनून राजधानी तक पहुंचा, MI-DC मुकाबले के लिए प्रशंसक स्टेडियम में उमड़े.
उत्तर प्रदेश में विद्युत सखी योजना से ग्रामीण महिलाएं हो रहीं सशक्त.
आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोल रहे हैं, बोले राघव चड्ढा.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना.