जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने मंगलवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने अपराह्न लगभग तीन बजे नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की गतिविधि का पता लगाया।
इसने कहा कि सतर्क सैनिकों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों को घेर लिया तथा घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि इस दौरान हुई गोलीबारी में पाकिस्तान समर्थित एक आतंकवादी मारा गया, जिससे नियंत्रण रेखा का उल्लंघन प्रभावी रूप से रुक गया।
अधिकारियों ने कहा कि दूसरे आतंकवादी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इलाके में छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत जमीनी और हवाई निगरानी के साथ पूरे क्षेत्र में अपनी अभियानगत स्थिति को मजबूत किया है।
राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी मारा गया
You may also like
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से सेंसेक्स 2946 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 अंक के करीब.
'संत संसद' 2026: महंत बाबा हठयोगी महाराज ने श्रीकृष्ण के उदाहरण से दिया कर्म और पराक्रम का संदेश.
महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत की PM मोदी को सराहना, बंगाल में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल.
रजनीकांत का युवाओं को संदेश, पढ़ाई पर ध्यान दें, नशे और गलत संगत से रहें दूर.