Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी 'नायरा एनर्जी' ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाईं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price Hike: देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी 'नायरा एनर्जी' ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

रूस की 'रोसनेफ्ट' के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देश भर में लगभग 7000 पेट्रोल पंप हैं। अहमदाबाद में ग्राहकों ने अचानक हुई इस बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

ऑपरेटरों ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने माना कि भले ही अभी उनके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन आने वाली नई आपूर्ति सीमित है।

भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद समुद्र के रास्ते माल ढोने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम बहुत बढ़ गए हैं।