Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी के आदर्शों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को स्मरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा स्थल पर कुछ देर तक बैठे रहे और ‘रघुपति राघव राजाराम…’ भजन का मनन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न संगठनों द्वारा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जहां उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया।