झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, सह परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 398 करोड़ रुपये से अधिक की 197 विकास योजनाओं की सौगात दी और 3 लाख 77 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने प्रदेश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली नहीं, बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का बोझ कम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का लगातार प्रयास कर रही है। यह समारोह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों के सम्मान में आयोजित किया गया था।
झारखंड में CM हेमंत सोरेन ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
You may also like
रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक होने की कड़ी आलोचना की.
बुरहानपुर के इस गांव में अपशब्दों के प्रयोग पर जुर्माना और सफाई का दंड लागू.
विदेश सचिव मिसरी की अमेरिकी यात्रा संपन्न, परमाणु सहयोग मजबूत करने एवं एलपीजी निर्यात पर चर्चा.
जनगणना 2027, स्व-गणना के लिए नया पोर्टल लॉन्च.