Breaking News

लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |   भारत आ रहा LPG जहाज 'जग विक्रम' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकला     |   अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |  

बबेरू में गरजा योगी बाबा का पीला पंजा, अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार का 'बुलडोजर एक्शन' रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में भी प्रशासन का पीला पंजा पूरी गर्जना के साथ चला। बबेरू चौराहे के सुंदरीकरण की राह में रोड़ा बने अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया।  भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। 

बबेरू चौराहे के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया है। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में कई अवैध मकान जमीनदोज किए गए है। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, अवैध अतिक्रमण करने वाले पर बुलडोजर चलता रहेगा। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।