Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार ने 10,000 से ज्यादा पदों के लिए जॉब कैलेंडर किया जारी

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने गुरुवार को 10,000 से अधिक नौकरियों के लिए एक जॉब कैलेंडर जारी करने की घोषणा की, जिसमें अधिसूचना की तारीखें और अन्य विवरण दिए गए हैं। मंत्री ने नौकरी की रिक्तियों को भरने के लिए तय समय-सीमा के अनुसार भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने और पाठ्यक्रम की घोषणा करने का वादा किया।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर नारा लोकेश ने लिखा, "हम उगादी के मौके पर आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए एक 'जॉब्स फेस्टिवल' की घोषणा कर रहे हैं। हमने अलग-अलग सरकारी विभागों में 10,060 नौकरियों के लिए एक 'जॉब कैलेंडर' जारी किया है, जिसमें नोटिफिकेशन की तारीखें और नौकरियों की संख्या बताई गई है।"