Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

उत्तराखंड की हर्षिता को मिला नेशनल प्रेस्टीज अवॉर्ड, तुषार कपूर ने किया सम्मानित

दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रेस्टीज अवॉर्ड 2026 के भव्य समारोह में उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हर्षिता कोहली को सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। कुमाऊंनी सिनेमा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर्षिता को यह सम्मान मिला है। हाल ही में फिल्म 'DFO Diaries' में अपने बेहतरीन अभिनय से चर्चा बटोरने वाली हर्षिता ने इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड का सम्मान बताया। हर्षिता ने कई हिट म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के जरिए क्षेत्रीय कला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जिस पर राज्य भर में खुशी का माहौल है।