Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

गुजरात: राजकोट में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल

गुजरात के राजकोट में एक सड़क हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सुबह जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पार कर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से टकरा गया। दुर्घटनास्थल से मिले फुटेज में दिखा कि टक्कर के कारण कार का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। जेतपुर के डिप्टी एसपी रोहित डोडिया ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ये हादसा तेज गति के कारण हुआ है।" सभी की पहचान कर ली गई है और घायल को इलाज के लिए जूनागढ़ रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया।