गुजरात के मेहसाणा जनरल अस्पताल में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें मुफ्त में 77 सर्जरी की गईं। ये मेगा कैंप सिविल सर्जन डॉ. गोपी पटेल के मार्गदर्शन में लगाया गया। कैंप में रसौली, चर्बी की गांठ, मस्से और मोतियाबिंद के साथ ही कान की भी सर्जरी की गई।
मरीजों के लिए पंजीकरण, प्राथमिक जांच, ब्लड टेस्ट की समुचित व्यवस्था की गई थी। मेगा कैंप में 10 सर्जन, 5 ऑपरेशन थिएटर और करीब 100 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को भोजन भी कराया गया। डिस्चार्ज के समय एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा, जूट बैग और फर्स्ट एड किट मरीजों को दिया गया।
Gujarat: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेहसाणा के जनरल अस्पताल में हुईं 77 मुफ्त सर्जरी
You may also like
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने जारी की 27-27 उम्मीदवारों की सूची.
सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली झलक, अस्पताल टीम का जताया आभार.
तिरुमला मंदिर में श्रिया सरन ने किए दर्शन, पारंपरिक अंदाज में दिखीं अभिनेत्री.
‘संत संसद 2026’: CM का भावुक भाषण, 'मेरे जीवन में संतों का बहुत बड़ा योगदान है'.