Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की संपत्ति सीज, कफ सिरप तस्करी गिरोह पर शिकंजा

गाजियाबाद पुलिस ने नशीली कफ सिरप की कालाबाजारी और अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सौरव त्यागी की करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दिया है। आरोपी सौरव त्यागी कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से Eskuf Cough Syrup व Phensedyl Cough Syrup की अवैध तस्करी में सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप को अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से उसने चल-अचल संपत्ति बनाई थी। जांच में सामने आया कि यह संपत्ति अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई थी, जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की गई।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे अपराधियों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ को पूरी तरह खत्म किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे भी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।