Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

Manipur: मौसम की मार और बाढ़- बारिश की  से फसलें तबाह, किसानों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

मणिपुर में हाल में आई बाढ़, लगातार हो रही बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य में काफी नुकसान हुआ है। काकचिंग जिले में मौसमी फसलें तबाह हो गई है। बाढ़ और बारिश की वजह से किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। नुकसान की भरपाई के लिए किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

हालांकि जिला के अधिकारियों ने किसानों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने करीब 40 प्रभावित किसानों से उपज खरीदी है और इसका पैसा भी किसानों को दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक मणिपुर में बाढ़ और बारिश से एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 35 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि राज्य में तकरीबन 116 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।