Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

तमिलनाडु के चेन्नई में कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित कर दिया गया। रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गई।’’
दृश्यता में बाद में सुधार होने की उम्मीद है। कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरू लौट गई।