Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

कासगंज में अपने घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के पांच सदस्य

कासगंज में पांच लोगों की सामूहिक मौत से सनसनी फैल गई। कासगंज के अमांपुर में एटा रोड पर रहने वाले 50 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री सत्यवीर (श्यामवीर), उनकी पत्नी रामश्री (46), दो पुत्रियां प्राची (14) व आकांक्षा (12) और पुत्र गिरीश (10) के शव उनके घर के अंदर पाए गए। पुलिस के अनुसार, घर के दरवाजे अंदर से बंद थे और मौके पर किसी बाहरी व्यक्ति के जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सत्यवीर का शव फंदे से लटका मिला, जबकि अन्य के शव फर्श पर पड़े थे। बताया जा रहा कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर और उसका परिवार पिछले 2-3 दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दे हटाकर देखा, तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, और बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे पाए गए।

अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ राय दी जाएगी। लोगों से बातचीत से पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है। उनके परिवार वालों से संपर्क कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना की जानकारी तब हुई जब नगर का एक व्यक्ति शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा। घर का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर शोर मचाया गया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर सत्यवीर और रामश्री का शव फंदे से लटका था, जबकि बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे।