पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में सो रहे 25 वर्षीय ओमकार की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर खोला और आग पर काबू पाया। जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने मौत की पुष्टि की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
पीलीभीत में गोदाम में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत
You may also like
'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म.
पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, जनता की आवाज उठाने का किया वादा.
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट.
‘संत संसद 2026’: राजेंद्र दास जी ने कहा "राम मंदिर ने सरकार को ₹400 करोड़ टैक्स दिया".