Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Hard Rock Cafe में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

कनॉट प्लेस स्थित हार्ड रॉक कैफे में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग को दोपहर 12:31 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार, आग रेस्टोरेंट की चिमनी से शुरू हुई थी और करीब 12:50 बजे तक इसे पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हाल ही में दिल्ली के पालम इलाके में हुई आग की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि समय पर कार्रवाई होती तो नौ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

केजरीवाल ने कहा था कि जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताने के बजाय कुछ लोगों ने वहां हंगामा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा और उन्हें धमकाया जा रहा है।