Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

बंगाल चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन तैयार, 80 हजार बूथों पर होगी वोटिंग, वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता में तैयारियों का पूरा खाका पेश किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि इस बार चुनाव पूरी तरह हिंसा मुक्त और बिना किसी दबाव के होंगे। अपने कोलकाता दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा पश्चिम बंगाल में 80,000 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 61,000 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस बार चुनाव के दौरान बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। 

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा, "इलेक्शन कमीशन पश्चिम बंगाल के सभी वोटर्स से अपील करता है कि आने वाले चुनाव बिना हिंसा और दबाव वाले माहौल में होंगे। डेमोक्रेसी के इस त्योहार में पश्चिम बंगाल के सभी वोटर्स वोट देने जरूर आएं... पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं, जिनमें से 210 जनरल, 68 शेड्यूल कास्ट और 16 शेड्यूल ट्राइब के लिए रिजर्व हैं।