Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, भांजे से चल रहा था आरोपी पत्नी का प्रेम प्रसंग

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतार दिया है। ये पूरा मामला भटपुरा चंदू गांव का है। यहां पूजा नाम की महिला का अपने ही भांजे से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कड़ी में महिला ने अपने 30 वर्षीय पति बलराम की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक के भाई के आरोपों के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्यार, धोखा और हत्या की इस दास्तान ने पूरे इलाके को दहला दिया है।