जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भारी बर्फबारी के बाद सड़क पर यातायात की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चौधरी ने श्रीनगर से जम्मू जाते समय रामबन जिले की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बनिहाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा सड़क यात्रा का उद्देश्य जनता को हो रही समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखना था। चौधरी ने अधिकारियों के साथ जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेष रूप से रामबन-बनिहाल सेक्टर की स्थिति की समीक्षा की।
भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी
You may also like
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने जारी की 27-27 उम्मीदवारों की सूची.
सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली झलक, अस्पताल टीम का जताया आभार.
तिरुमला मंदिर में श्रिया सरन ने किए दर्शन, पारंपरिक अंदाज में दिखीं अभिनेत्री.
‘संत संसद 2026’: CM का भावुक भाषण, 'मेरे जीवन में संतों का बहुत बड़ा योगदान है'.