राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 20 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 11 स्टेशन पर ये ‘बहुत खराब’ रही तथा तीन स्टेशन के एक्यूआई का आंकड़ा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका। मुंडका स्टेशन पर एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जो सभी स्टेशन में सबसे खराब रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले तीन दिन तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है। इसके बाद के छह दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में भी कहा गया है कि वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ से ‘मध्यम’ स्तर के बीच रहने की आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में हवा फिर बिगड़ी, 268 पहुंचा AQI, कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्थिति
You may also like
लगातार दो हार के बाद बोले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड.
परिणीति चोपड़ा लेकर आ रही हैं नया चैट शो ‘Mom Talks’, पैरेंटहुड पर होंगी दिल छू लेने वाली बातचीत.
निर्यात पर वैश्विक असर के बीच सरकार सतर्क, 15 अप्रैल को आएंगे स्पष्ट आंकड़े.
गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का आश्वासन, घबराने की जरूरत नहीं.