Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने द्वारका में स्तंभनुमा फव्वारों का किया उद्घाटन

दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वी. के. सक्सेना ने द्वारका में दो फव्वारों का उद्घाटन किया। इन फव्वारों में आकर्षक कॉलम स्ट्रक्चर हैं जो दिन के समय देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। उप-राज्यपाल ने बताया कि हर फव्वारे की ऊंचाई 2.8 मीटर है, और चौड़ाई 4.5 मीटर डायमीटर है, जो टीक और रेनबो सैंडस्टोन से बने हैं।

सक्सेना ने कहा, "हम दिल्ली की बढ़ती शहरी जरूरतों को पूरा करने और लोगों की जरूरतों के हिसाब से प्लानिंग करते हुए, राष्ट्रीय राजधानी के पूरे विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही द्वारका सब-सिटी को ज़्यादा साफ और हरा-भरा बनाने और इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं।"