Breaking News

दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |   विधानसभा चुनाव: असम, पुडुचेरी और केरल में वोटिंग खत्म     |  

पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की रैली आज, राहुल गांधी और खड़गे भी होंगे शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बरनाला आ रहे हैं। वे बरनाला की अनाज मंडी में एक महारैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  रैली की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे होगी। राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे अनाज मंडी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम मंच पर मौजूद रहेगी। बरनाला में इस महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।