Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

उत्तरकाशी में धराली गांव में फटा बादल, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना सामने आई। इस हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। ITBP, SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और अब तक 15-20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि प्रभावित लोग या उनके परिजन आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकें। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर हैं: 01374-222126 और 01374-222722। स्थानीय लोगों को नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और अधिक बारिश की चेतावनी दी है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त राहत बलों को तैयार रखा गया है। प्रभावितों के लिए प्रशासन की ओर से राहत शिविर, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए राहत कार्यों में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।