Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

चेन्नई मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पूनमल्ली–पोरूर सेक्शन पर जल्द शुरू होगा संचालन

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल)को दूसरे चरण के विस्तार के लिए सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिल गई है। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त अनंत मधुकर चौधरी ने शनिवार को पूनमल्ली बाईपास मेट्रो से पोरूर जंक्शन तक मेट्रो चलाए जाने की इजाजत दे दी है। इसी के साथ चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) के दूसरे चरण के पहले खंड के संचालन के लिए रास्ता साफ हो गया है।

इस मंजूरी को पूनमल्ली बाईपास और पोरूर जंक्शन के बीच कॉरिडोर 4 (येलो लाइन) के 14.6 किलोमीटर लंबे खंड के औपचारिक उद्घाटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं।

शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “पूनमल्ली बाईपास और पोरूर जंक्शन के बीच ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। पोरूर और वडापलानी के बीच हर दिशा में केवल एक ट्रेन 25 किमी प्रति घंटे से कम गति से चलाई जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप हर 20 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी।”