Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी खुशखबरी! 7 हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर का ऐलान

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण-सहज और तेज यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है इसी के साथ टेक्सटाइल सेक्टर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान किया है. निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण-सहज और तेज यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है. ये कॉरिडोर प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेंगे, यात्रा समय घटाएंगे, उत्सर्जन कम करेंगे और क्षेत्रीय विकास को समर्थन देंगे.

प्रस्तावित रूट हैं: मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बैंगलोर, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बैंगलोर, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी. ये कॉरिडोर भारत के वित्तीय, तकनीकी, निर्माण और उभरते शहरों को तेज़ और हरित परिवहन से जोड़े रखेंगे. 

FM निर्मला सीतारमण ने खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव रखा. टेक्सटाइल श्रमिक प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम (NHHP) की भी घोषणा की गई. चुनौतियों के आधार पर मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया. महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल (Mahatma Gandhi Gram Swaraj Initiative) भी लॉन्च की जाएगी.