Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

फ्लाइट में बम की धमकी, पुणे में सुरक्षित उतरे सभी यात्री, इंडिगो ने कहा– टॉयलेट में मिला नोट

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2608 में एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयरलाइंस के अनुसार, विमान के टॉयलेट (लैवेटरी) में एक हाथ से लिखा हुआ नोट मिला, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। यह नोट फ्लाइट के पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद पता चला। धमकी मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और गहन जांच की गई। 

जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, और धमकी को झूठी साबित हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि फ्लाइट देरी से पहुंची। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा संबंधी सूचना लैंडिंग के तुरंत बाद मिली थी, जिसके बाद सभी आवश्यक कदम उठाए गए। जांच जारी है और एयरलाइंस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है।