Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

बलिया में नौकरी-पैसे का लालच देकर धर्मांतरण, ईसाईकरण कराने वाला पादरी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने धर्म परिवर्तन के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। बिहार की राजधानी पटना से आकर बलिया के सिकंदरपुर में डेरा जमाए पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी के बलिया में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित ईसाई पादरी जोसे थॉमस को पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के वार्ड नं0 5 से  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक बोरी में प्रभु ईशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम, 3 माईक, 2 केबल , 1 साउंड बॉक्स, 1 पीए सिस्टीन व 1 डेटा केबल बरामद किया है।

दरअसल कल वादी मुकदमा द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर तहरीर देकर बताया गया कि डा. फरीद के मकान में इसाई पादरी थामस द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चों को हिन्दू धर्म का परिवर्तन कर इसाई धर्म को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही धर्म परिवर्तन करने पर धन व नौकरी का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमें में विवेचना के क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त थोमस को ग्राम कस्बा सिकन्दरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया गया है।