Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

BJP कर्नाटक के विधायक यत्नाल पर तुमकुरु में 'भड़काऊ भाषण' देने के आरोप में मामला दर्ज

कर्नाटक के यादगीर जिले में शिवाजी जयंती समारोह के दौरान नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के गुरुमठकल कस्बे में 21 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर एक भव्य जुलूस के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तभी यह घटना हुई।

एफआईआर के अनुसार, यतनाल ने अपने भाषण के दौरान कथित तौर पर कई विवादास्पद टिप्पणियां कीं। उन्होंने एक विशेष समुदाय को निशाना बनाते हुए एक हिंदी कविता उद्धृत की और महात्मा गांधी तथा जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी कहा। उन्होंने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाते हुए ‘‘लव जिहाद’’ का भी जिक्र किया और कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर अपमानजनक टिप्पणी की।

पुलिस ने बताया कि इस भाषण के बाद समाचार और सोशल मीडिया मंचों पर तीखी प्रतिक्रिया आई, जिसमें कई लोगों ने नेता पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और उसकी प्रतिलिपि तैयार करने सहित प्रारंभिक जांच के बाद जिला पुलिस कार्यालय से कानूनी राय मांगी गई।

प्राप्त राय के आधार पर 23 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना, उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ गुरुमठकल थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।