Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े BJP पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा पार्षद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कल्लू कुशवाहा के रूप में हुई है। उन्हें सुबह करीब 9 बजे सेवढ़ा चुंगी इलाके के पास निशाना बनाया गया। दतिया के एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया, “सुबह करीब 9 बजे हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पता चला कि मृतक कल्लू कुशवाहा हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, कुशवाहा हनुमान मंदिर में पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री, जो गृह मंत्री भी हैं, ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रहे हैं।