Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

रंगभरी एकादशी के मौके पर अयोध्या में खास रौनक, भगवान हनुमान को गुलाल लगाकर किया होली का आगाज

भगवान राम की नगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी मनाने के साथ ही होली के उत्सव की शुरुआत हो गई है। हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने अबीर और गुलाल लगाकर विराजमान हनुमानजी का पूजन किया और होली उत्सव का आगाज किया। ढोल और नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते हुए नागा साधुओं ने हनुमान जी के निशान के साथ राम नगरी के प्रमुख मठों और मंदिरों में होली का निमंत्रण भी दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। ये परंपरा अयोध्या में रंगोत्सव शुरू होने का प्रतीक है। रंगों का त्योहार होली वसंत ऋतु के आने का प्रतीक भी माना जाता है। इस साल होली चार मार्च को मनाई जाएगी।