Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

धारी देवी मंदिर परिसर में लगी आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग, रात में दिख रहा भव्य नजारा

चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है। आधुनिक तकनीक से स्थापित रंग-बिरंगी रोशनी के कारण मंदिर परिसर रात के समय बेहद भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही जगमगाती रोशनी का यह दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा के साथ उसकी सौंदर्यात्मक सुंदरता भी और अधिक निखरकर सामने आ रही है।

धारी देवी मंदिर आस्था का प्रमुख और पौराणिक केंद्र है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और एक यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में उपजिलाधिकारी और पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए थे कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में धारी देवी मंदिर परिसर में आधुनिक और प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की गई है।