Breaking News

लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |   भारत आ रहा LPG जहाज 'जग विक्रम' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकला     |   अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |  

अनुपमा के 'घुमा-घुमाकर मारूंगी' डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, खूब वायरल हो रहा मोनोलॉग

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपने एक वायरल डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने शो का एक सीन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह एक ही सांस में लंबा और दमदार डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस सीन में उनका किरदार गुस्से और भावनाओं से भरा हुआ दिखाई देता है, जहां वह सामने वाले को कड़ी चेतावनी देते हुए मारने तक की धमकी देती हैं। 

इस वीडियो को रूपाली ने खुद अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में वो कहती हैं- मारूंगी, तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी। तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी। गिरा-गिराकर मारूंगी। दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी। भगा-भगाकर मारूंगी। जूता भिगोकर मारूंगी. सैंडिल तोड़कर मारूंगी. सारी लिहाज छोड़कर मारूंगी. दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस किस हड्डी पर किस किस चोट पर ध्यान दूं।

रूपाली का यह मोनोलॉग काफी इंटेंस है और उन्होंने बिना रुके जिस तरह से पूरे डायलॉग को निभाया है, उसे देखकर कई फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह सीन उनके करियर के बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि इतने लंबे डायलॉग को एक ही टेक में बोलना आसान नहीं होता और रूपाली ने इसे शानदार तरीके से निभाया है।

हालांकि, जहां एक ओर फैंस उनकी अदाकारी की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इस डायलॉग को लेकर मीम्स बनाए हैं और मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर किए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सीन जरूरत से ज्यादा ओवरड्रामैटिक लग रहा है, जबकि अन्य ने इसे शो की टीआरपी बढ़ाने की रणनीति बताया है।