Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

उपलब्धि...प्रदेश के 52 प्राथमिक विद्यालयों को मिला आदर्श पुस्तकालय पुरस्कार

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 52 प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श पुस्तकालय पुरस्कार मिला। राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा, सभी विद्यालयों को अपने पुस्तकालयों को सुव्यवस्थित करना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं में पढ़ने लिखने की प्रभावी संस्कृति विकसित हो सके। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का अभिन्न अंग हैं। विद्यालयों में पुस्तकालय का न केवल छात्र-छात्राओं को, बल्कि समुदाय को भी लाभ मिल रहा है।

निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने कहा, पुरस्कृत होने वाले विद्यालयों ने विषम परिस्थितियों में अपने विद्यालयों के पुस्तकालय को सुव्यवस्थित किया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती ने कहा, निपुण भारत मिशन के तहत भाषा एवं संख्या ज्ञान के साथ विद्यालय के पुस्तकालयों को भी व्यवस्थित करने का प्रयास जारी है।