Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

'उनकी सेहत में सुधार हो रहा है', आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि वे जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान के परिवार के संपर्क में हैं और उन्होंने उन्हें बताया है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। आमिर ने कहा कि वे हाल ही में लीलावती अस्पताल में सलीम खान से मिलने गए थे, लेकिन उनसे मिल नहीं सके क्योंकि वे आईसीयू में हैं।

उन्होंने कहां, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। क्योंकि वे आईसीयू में हैं, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत तौर से नहीं मिल सका, लेकिन मैं परिवार के साथ बैठा और उनसे उनका हालचाल लिया।" उन्होंने आगे कहा, “अलवीरा जी मुझे हर रोज बताती हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द घर लौट आएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।”