Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

असम में ACS अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

असम में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम नेगुवाहाटी में एक एसीएस अधिकारी को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान लचित कुमार दास के रूप में हुई है, जो भूमि अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक विभाग को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि लचित कुमार दास ने जमीन बिक्री की अनुमति के लिए एनओसी जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने मामले की शिकायत सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय से की। शिकायत की पुष्टि के बाद विभाग की टीम ने गुवाहाटी के रूपनगर स्थित भूमि अभिलेख निदेशालय में जाल बिछाया। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लचित कुमार दास को उनके कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 45 हजार रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

रिश्वत की रकम उनके कब्जे से बरामद कर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर ली गई। इस मामले में 21 मई को एसीबी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।