Breaking News

हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |   PM मोदी ने वृंदावन नाव हादसे पर दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की     |  

पीलीभीत में सनसनी, पूर्व कर्मचारी का शव ऑफिस की दीवार पर फंदे से लटका मिला

पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी का शव उसी के ऑफिस की बाहरी दीवार पर फंदे से लटका मिला। दो मंजिला ऑफिस की छत से रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। परिजनों ने कंपनी के मालिक प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप लगाया है। बड़े भाई ने बताया- भाई कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। सुबह 4:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर ने कॉल करके ऑफिस बुलाया था। हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र में हत्या की गई है।