चेन्नई हवाई अड्डे पर मामूली आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी नहीं है। एक चिंगारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में स्थित ‘स्टाफ’ कैंटीन में आग लगी और धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत इसका समाधान कर लिया गया। इस घटना का हवाई यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आपको सूचित करते हैं कि एयरलाइन्स कार्यालय क्षेत्र के पास स्थित टी2 प्रस्थान क्षेत्र में मामूली आग लग गई थी। उस जगह कुछ दस्तावेज रखे थे। आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस घटना से उड़ान संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
चेन्नई हवाई अड्डे पर लगी मामूली आग, कोई नुकसान नहीं
You may also like
रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक होने की कड़ी आलोचना की.
बुरहानपुर के इस गांव में अपशब्दों के प्रयोग पर जुर्माना और सफाई का दंड लागू.
विदेश सचिव मिसरी की अमेरिकी यात्रा संपन्न, परमाणु सहयोग मजबूत करने एवं एलपीजी निर्यात पर चर्चा.
जनगणना 2027, स्व-गणना के लिए नया पोर्टल लॉन्च.