मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। उसने बताया कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे। घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मेरठ के एक घर में भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
You may also like
‘संत संसद 2026’: नारायण गिरि महाराज बोले— मतभेद के बावजूद संत हमेशा रहते हैं एकजुट.
'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म.
पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, जनता की आवाज उठाने का किया वादा.
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट.