Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 40 दुकानें जलकर प्रभावित हो गईं। दिल्ली फायर विभाग को सुबह 7:37 बजे आपातकालीन कॉल मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों की लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद फायर अधिकारी मनीष कुमार शेखावत ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, “आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है, हालांकि अभी कुछ जगहों पर धुआं और गर्मी बाकी है, जिसे दमकलकर्मी ठंडा करने का काम कर रहे हैं। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।” इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली के शेख सराय फेज-2 इलाके में पुराने ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी भवन में भी आग लग गई थी, जिसमें रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए।

यह आग रात करीब 9:30 बजे लगी थी। उस इमारत में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई पुराने और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया गया। इस घटना में भी किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।फायर अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो आग काफी तेज थी।