पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। कोलकाता के नजीराबाद में स्थित गोदाम में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि गोदाम और उसके पास के एक और गोदाम के कुछ कर्मचारी अभी तक लापता हैं। घटनास्थल का दौरा करने वाले बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने इन दावों के बीच कहा कि घना धुआं छंटने के बाद ही यह पुष्टि की जा सकेगी कि कोई अंदर फंसा हुआ था या नहीं।
उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नगर निगम के ध्वस्तीकरण दल को दीवारों को तोड़ने और धुआं बाहर निकालने के लिए बुलाया गया है।’’ बिस्वास ने कहा कि जब दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी गोदाम में प्रवेश कर सकेंगे, तभी यह पुष्टि हो पाएगी कि अंदर कोई फंसा हुआ है या नहीं। तड़के तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और इसे दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से बुझाया गया। आग पर सुबह करीब 10 बजे काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और इससे हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।
पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग, सात घंटे बाद पाया गया काबू
You may also like
रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक होने की कड़ी आलोचना की.
बुरहानपुर के इस गांव में अपशब्दों के प्रयोग पर जुर्माना और सफाई का दंड लागू.
विदेश सचिव मिसरी की अमेरिकी यात्रा संपन्न, परमाणु सहयोग मजबूत करने एवं एलपीजी निर्यात पर चर्चा.
जनगणना 2027, स्व-गणना के लिए नया पोर्टल लॉन्च.